एशियन गेम्स 2026: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

IANS | October 2, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। लवलीना, अंकुश और परवीन ने बॉक्सिंग में देश को गोल्ड मेडल दिलाया, तो भारतीय रेसलर सुजीत कलकल भी गोल्ड पर दांव लगाने में सफल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी बोले-भारतीय हॉकी के लिए बहुत खास पल

IANS | October 2, 2026 7:24 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने यादगार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास उपलब्धि के लिए भारत की बेटियों की जमकर सराहना की है।

एशियन गेम्स 2026 : भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी, एसीसी ने दी जानकारी

IANS | October 2, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी पहले से तय कामों की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले 'एशियन गेम्स 2026' के पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा होंगी क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक, 2 गोल्ड समेत जीते कुल तीन मेडल

IANS | October 2, 2026 6:48 PM

नागोया, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शूटर नीरू ढांडा रविवार को नागोया (जापान) में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलेंगी। यह उनके लिए एक यादगार सफर रहा, जिसमें वह देश की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरीं।

एशियन गेम्स 2026: खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड मेडल

IANS | October 2, 2026 6:23 PM

काकामिगाहारा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44 साल का सूखा खत्म कर दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

एशियन गेम्स 2026: सुजीत कलकल ने गोल्ड मेडल पर लगाया दांव, यादगार वापसी कर जीता फाइनल मुकाबला

IANS | October 2, 2026 5:00 PM

निशियो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रेसलर सुजीत कलकल ने शुक्रवार को नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में हुए रोमांचक फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदियेव को 10-9 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में रेसलिंग में भारत के गोल्ड मेडल के इंतजार को खत्म किया। उन्होंने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार वापसी करते हुए यह जीत हासिल की।

एशियन गेम्स 2026: अंकुश पंघाल का 'गोल्डन पंच', 6 मेडल के साथ भारत का बॉक्सिंग अभियान समाप्त

IANS | October 2, 2026 4:53 PM

निशियो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारत का बॉक्सिंग अभियान शानदार अंदाज में खत्म हुआ। निशियो जिम्नेजियम में खेले गए पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में अंकुश पंघाल ने साउथ कोरिया के मिनसोंग किम को 4-0 से हराकर देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला।

एशियन गेम्स: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने तीरंदाज गणेश, स्क्वैश और सेलिंग टीमों को मेडल जीतने पर बधाई दी

IANS | October 1, 2026 7:39 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय महिला स्क्वैश टीम और कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की भी सराहना की।

एशियन गेम्स: पुरुषों के स्क्वैश सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों भारत की हार, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

IANS | October 1, 2026 5:43 PM

नागोया, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को पुरुषों के स्क्वैश टीम इवेंट के सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों 2-1 से हार के बाद भारत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

'हमें खुद पर भरोसा था, मैच शूटआउट में नहीं जाने देना चाहते थे', पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत पर बोले मंदीप सिंह

IANS | October 1, 2026 5:10 PM

काकामिगहारा, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। रोमांच से भरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से शिकस्त दी। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी मंदीप सिंह ने कहा कि टीम चाहती थी कि मैच को किसी भी तरह से शूटआउट में न जाने दिया जाए।