एशियन गेम्स 2026 : ईशान किशन के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाले बने महज दूसरे भारतीय बल्लेबाज
निशिन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। भले ही ईशान इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।