स्नेह, अपनत्व और विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, रक्षाबंधन पर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस पावन त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।