विजयादशमी पर देवघर में नहीं जलाए जाते रावण के पुतले, शिवभक्ति से जुड़ी है अनोखी मान्यता
देवघर/रांची, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। विजयादशमी पर पूरे देश में जगह-जगह रावण और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले जलाए जाने की परंपरा है लेकिन झारखंड की आध्यात्मिक नगरी देवघर शहर में ऐसे आयोजन को निषिद्ध माना जाता है। देवघर यानी बाबाधाम, झारखंड की धार्मिक-आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है, जहां रावण के पुतले नहीं जलाए जाने के पीछे एक खास मान्यता है।