देश सेवा का मौका: इंडियन आर्मी में वेटनरी ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय सेना ने 95वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पुरुष और महिला दोनों ही वेटनरी ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए रीमाउंट वेटरनरी कोर में कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।