पीएम मोदी और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर हुई बातचीत

पीएम मोदी और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर हुई बातचीत

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने से जुड़े क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

कुपवाड़ा में पीएमएफएमई योजना से होटल कारोबारी को मिला सहारा, 14 लोगों को दे रहे रोजगार

October 14, 2026 8:23 PM

कुपवाड़ा, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (पीएमएफएमई) और बैंकिंग सहायता ने कुपवाड़ा के होटल एवं रेस्टोरेंट कारोबारी सोहेल अहमद वार को अपना व्यवसाय स्थापित करने और उसका विस्तार करने में मदद की है। सोहेल अहमद वार का कहना है कि सीमित पूंजी के कारण शुरुआत में उन्हें कारोबार खड़ा करने और उसे स्थिर बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता से उन्हें अपने उद्यम में निवेश करने, सुविधाओं में सुधार करने और कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिला।

नमिश तनेजा को कन्या पूजन का रहता था इंतजार, बोले- 'पूरी, हलवा और छोले के साथ पैसों की भी होती थी खुशी'

October 14, 2026 9:15 PM

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर नमिश तनेजा ने नवरात्रि के त्योहार के मौके पर बचपन की यादें ताजा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बचपन बिताने के दौरान वह नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए जाया करते थे। इस दौरान पूरी, हलवा और छोले खाने की खुशी तो होती ही थी, साथ ही उन्हें इस बात का भी इंतजार रहता था कि कन्या पूजन के दौरान कितने पैसे मिलेंगे।

लंदन में भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर की हुई टखने की सर्जरी

October 14, 2026 7:55 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर की लंदन में टखने की सर्जरी हुई है। 28 सितंबर को नागोया में एशियन गेम्स 2026 के दौरान पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में टेक-ऑफ बोर्ड से फिसलने के कारण उनके लिगामेंट्स में चोट लग गई थी।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD