केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय 'आतंकवाद-रोधी सम्मेलन' का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘आतंकवाद-रोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्र की सामूहिक प्रतिक्रिया को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयासों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन में ‘सीमा-पार आतंकवाद’ विषय की थीम पर विचार-विमर्श होगा।