'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे अदाणी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स: डॉ. प्रीति अदाणी
वाराणसी, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने सोमवार को कहा कि अदाणी समूह भारत की प्रमुख चुनौतियों के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू कर रहा है, जो वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।