दिव्या मित्तल ने आईएएस की कुर्सी छोड़ी, अब सियासत में ‘हिसाब’ मांगेंगी, बोलीं-इरादा हो तो पहाड़ भी रास्ता दे देता है
लखनऊ, 29 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को राजनीति में उतरने का ऐलान किया। करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आईएएस से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने कहा कि वह लोगों की आवाज बनने के लिए राजनीति में आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश से होगी और वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के साथ जुड़ने के बजाय अपनी राह बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।