बिहार : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से शेखपुरा की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
शेखपुरा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा की महिलाएं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार का प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में शेखपुरा नगर परिषद के कमासी गांव की महिलाएं मत्स्य पालन कर रही हैं। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।