महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने की मंधाना, दीप्ति और ऋचा की तारीफ
एजबेस्टन, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नजर आईं।