बागेश्वर में बाघ ने स्कूल जाते समय 4 बच्चों पर किया हमला, 2 घायल
बागेश्वर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड में गरुड़ राजकीय इंटर कॉलेज अम्स्यारी के बच्चों पर बाघ ने स्कूल जाते समय हमला कर दिया। गरुड़ भिलकोट क्षेत्र के चार बच्चे नीतू (14 वर्ष), दिक्षा (9 वर्ष), दीपांशु (13 वर्ष), भास्कर परिहार (16 वर्ष) सुबह भिलकोट से राजकीय इण्टर कॉलेज अम्स्यारी को जा रहे थे। तभी रास्ते में टिटोली के पास बाघ ने हमला कर दिया।