बचाव के कुछ घंटे बाद व्हेल का बच्चा समुद्र तट पर पाया गया मृत
रत्नागिरी, 16 नवंबर (आईएएनएस) । बचाव के कुछ ही घंटों बाद ही रत्नागिरी तट के पास अरब सागर में पांच टन वजनी व्हेल के बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार तड़के उसका शव गणपतिपुले समुद्र तट पर फिर से बहकर आ गया। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने यह जानकारी दी।