उत्तराखंड के वनों का जीपीएस से सीमांकन, बाघों की रक्षा के लिए बनेगी विशेष कार्य योजना
देहरादून, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है, जहां 70 प्रतिशत भाग पहाड़, जंगल, नदियों और हिमखंडों का है। दूसरी तरफ मात्र 30 प्रतिशत हिस्सा ही मैदानी क्षेत्रों में आता है। ऐसे में जब राज्य का एक बड़ा हिस्सा जंगल में आता है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। साथ ही जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियों और वन्य जीवों की भी सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है।