अमिताभ ने केबीसी के सेट पर की 'कपूर' खानदान की चर्चा
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के आठवें एपिसोड में एक प्रतियोगी अभिषेक गर्ग को बॉलीवुड में 'कपूर' खानदान का उदाहरण देते हुए कहा कि पृथ्वीराज कपूर से लेकर इस परिवार के सभी सदस्य एक ही व्यवसाय में है। वह सभी कलाकार हैं।