मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), मुंबई ने प्रोजेक्ट-आधारित रिसर्च एसोसिएट (अनुसंधान सहयोगी-आरए) के कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्रों में पीएचडी (रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पॉलिमर विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, आदि) होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 58,000 से 67,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीएआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को स्कैल कर एक ही पीडीएफ फाइन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले मेल कर दें।
इसी के साथ उम्मीदवार आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल लें। कैंडिडेट्स भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीएआरसी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
--आईएएनएस
डीके/वीसी