श्रेया घोषाल ने शेयर किया रियलिटी शो में कंटेस्टेंट से लेकर जज बनने तक का सफर
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल 'इंडियन आइडल' के सीजन 14 में जज के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने एक रियलिटी शो में कंटेस्टेंट होने से लेकर जज बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया।