भारत के 'दुश्मन' जाकिर नाइक का स्वागत करने को बांग्लादेश तैयार, आखिर वहां चल क्या रहा है?
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और घृणा फैलाने के मामलों में आरोपी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक का नाम 2016 में ढाका आतंकी हमलों में सामने आया था। तत्कालीन पीएम शेख हसीना की सरकार ने जाकिर के पीस टीवी पर बैन लगाने का फैसला किया था, लेकिन यूनुस सरकार ने अब जाकिर नाइक की एक महीने की यात्रा को मंजूरी दी है।