विश्व कप में भारत का प्रदर्शन और बॉलिंग अटैक शानदार : माइकल आर्थटन
मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका को 302 रनों से हराकर भारत 2023 विश्व कप के लिए सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन को देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन का मानना है कि मेजबान टीम टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीम है।