मैंने इतने शतक बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था : विराट
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के वनडे रिकॉर्ड की बराबरी करने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा है कि इन 12 वर्षों में इतने शतक बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था।