एशियन गेम्स में भारतीय दल के संयुक्त ध्वजवाहक बने हरमनप्रीत
हांगझोऊ (चीन), 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह 23 सितंबर को होने वाले 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए देश के संयुक्त ध्वजवाहक चुने जाने से बेहद खुश हैं।