एशियन गेम्स : रोइंग के फाइनल में पहुंचे भारत के बलराज पंवार, बोले- 'मां के लिए जीतना है मेडल'
हांगझोऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के बलराज पंवार एशियन गेम्स के रोइंग इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। 24 वर्षीय पंवार सेमीफाइनल एफ ए/बी2 में 7:22:22 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह से उन्होंने पदक की दौड़ में जगह बनाई।