हृदय छेदा और अनुश अग्रवाल घुड़सवारी में ड्रेसाज व्यक्तिगत फाइनल में
हांगझोउ, 27 सितंबर (आईएएनएस)। टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की जीत में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत के हृदय छेदा और अनुश अग्रवाल यहां टोंग्लू इक्वेस्ट्रियन सेंटर में 19वें एशियाई खेलों में बुधवार को ड्रेसाज व्यक्तिगत इंटरमीडिएट स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए ।