कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर रोमांचित हैं एथलीट, पीएम मोदी की भूमिका को बताया अहम
अहमदाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया जाएगा। देश में होने वाले इस वैश्विक आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में रोमांच है। अहमदाबाद और गुजरात से जुड़े एथलीट विशेष रोमांचित हैं। एथलीटों का कहना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी से मिलने से देश की पहचान विश्व में एक मजबूत खेल राष्ट्र के रूप में बनेगी।