पूजा वस्त्राकर की वजह से मध्यप्रदेश की लड़कियों में क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी बढ़ी: कोच सोनू रॉबिंसन
शहडोल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी के लिए खेलती हुई नजर आएंगी। आरसीबी में उनके चयन से शहडोल के क्रिकेट प्रेमियों और आम जनता में खुशी की लहर है। शहडोल क्रिकेट एसोसिएशन के कोच सोनू रॉबिंसन ने पूजा को एक संघर्षशील क्रिकेट बताया है।