मैक्सवेल की पारी याद कर टूर्नामेंट में आगे बढ़ती रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम : रिकी पोंटिंग
पुणे, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल की 128 गेंदों में नाबाद 201 रनों की आश्चर्यजनक पारी से भरपूर विश्वास ले और इसे अपनी छठी जीत के लिए एक प्रेरणादायक क्षण के रूप में उपयोग करे।