नीरज गोयत की चुनौती का जैक पॉल ने दिया जवाब
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। 'डब्ल्यूबीसी एशिया चैंपियन' और भारतीय मुक्केबाजी के अग्रणी नीरज गोयत ने विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अमेरिकी यूट्यूबर से मुक्केबाज बने जैक पॉल को आधिकारिक तौर पर चुनौती दी, जिसका पॉल ने 16 घंटे के भीतर तुरंत जवाब दिया और चुनौती स्वीकार की।