देश आगे बढ़ रहा है, कुश्ती भी आगे बढ़ रही है: पीडब्ल्यूएल चेयरमैन फारूकी
नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चेयरमैन दयान फारूकी ने इस सीजन में लीग की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा है कि आयोजकों ने लगातार उम्मीदों से बेहतर करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रविवार को खेला जाने वाला फाइनल शानदार रहेगा।