डब्ल्यूपीएल: फाइनल में मंधाना-जॉर्जिया का तूफान, कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आरसीबी दूसरी बार चैंपियन
वडोदरा, 5 फरवरी (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की।