दो बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेले सिर्फ 5 भारतीय, लेकिन अब आड़े आया ये नियम
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है। भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव फिलहाल 14 साल 319 दिन की उम्र के हैं। अगले अंडर-19 विश्व कप में 17 साल के होंगे, लेकिन बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार, वह दोबारा अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेंगे।