पाकिस्तान के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड', टी20 इतिहास में अब तक 7 मुकाबले रद्द
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 चरण का पहला मैच कोलंबो में लगातार बारिश के चलते रद्द हो गया। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 1-1 अंक बांटा गया। इसी के साथ पाकिस्तान ऐसी शीर्ष टीम बन गई, जिसके टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच रद्द हुए।