आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

IANS | March 13, 2026 11:36 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। इस लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।

रोहित शर्मा को 'इम्पैक्ट खिलाड़ी' के तौर पर इस्तेमाल करना सही नहीं : आकाश चोपड़ा

IANS | March 13, 2026 11:30 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में रोहित शर्मा को पूरे 40 ओवर मैदान पर होना चाहिए। आकाश का कहना है कि मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में उन्हें 'इम्पैक्ट खिलाड़ी' के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

एमएस धोनी के बिना सीएसके अधूरा: इरफान पठान

IANS | March 13, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना एमएस धोनी के बिना नहीं की जा सकती है, लेकिन धोनी शायद अपना आखिरी सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

विजय यादव: विकेटकीपिंग के दम पर हरियाणा को बनाया रणजी चैंपियन, टीम इंडिया के लिए खेले 20 मुकाबले

IANS | March 13, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। मौजूदा समय में किसी विकेटकीपर के लिए विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी में दक्ष होना जरूरी है। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के आधार पर ही उसे भारतीय टीम में या फिर आईपीएल में मौका मिलता है। एमएस धोनी के आने के बाद विकेटकीपर के लिए बेहतर बल्लेबाज होना आवश्यक हो गया है।

आईपीएल 2026: 'चलो कुछ नया करने की कोशिश करते हैं', ऋषभ पंत ने बढ़ाया एलएसजी के खिलाड़ियों का हौसला

IANS | March 13, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) नई टीम और नई जर्सी के साथ आईपीएल 2026 में कुछ नया करने को तैयार है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए कहा है कि चलो इस सीजन में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं।

रोहित, विराट की लोकप्रियता का असर, बढ़ सकती है वनडे मैचों की संख्या

IANS | March 13, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 में शेड्यूल बेहद व्यस्त है। बीसीसीआई इसे और व्यस्त बनाने पर विचार कर रही है। वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे मैचों की संख्या बढ़ सकती है।

फीफा विश्व कप में सहभागिता को लेकर दिए डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान टीम का पलटवार

IANS | March 13, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अपनी जान और सुरक्षा के लिए उन्हें फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।

विश्व कप ट्रॉफी हर भारतीय की, यह सबके समर्थन और आशीर्वाद संभव हुआ: सूर्यकुमार यादव

IANS | March 13, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देश भर के फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भारतीय कप्तान ने खिताब उन फैंस को डेडिकेट किया जो पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ खड़े रहे।

अबरार अहमद को खरीद मुश्किल में सनराइजर्स, आईपीएल में उठाना पड़ सकता है नुकसान

IANS | March 13, 2026 12:09 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। ईसीबी द्वारा संचालित 'द हंड्रेड' में 12 मार्च को नीलामी का आयोजन किया गया था। भारतीय सन ग्रुप की स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने नीलामी में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा। सनराइजर्स लीड्स का अबरार अहमद को खरीदना उस पर भारी पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेट फैंस सनराइजर्स के इस कदम को देश विरोधी बता रहे हैं।

इंडियन वेल्स मास्टर्स: कार्लोस अल्काराज लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे

IANS | March 13, 2026 11:32 AM

इंडियन वेल्स, 13 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने लगातार पांचवीं बार इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को कैमरून नॉरी के खिलाफ हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।