गुरु हनुमान: भारतीय कुश्ती को दिया आधुनिक रूप, सुशील कुमार और रवि दहिया के गुरु सतपाल सिंह को दिया था प्रशिक्षण
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। कुश्ती भारत का एक पारंपरिक खेल है। समय-समय पर ऐसे-ऐसे पहलवान देश में जन्म लेते रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय कुश्ती को बुलंदी पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। गुरु हनुमान के नाम से मशहूर विजय पाल यादव का नाम भी ऐसे पहलवानों में प्रमुखता से लिया जाता है।