कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के साथ ही ओलंपिक की तैयारी भी कर रहा देश: अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत न केवल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन बड़े पैमाने पर करने के लिए तैयार है, बल्कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी का अधिकार हासिल करने की तैयारी भी कर रहा है।