बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल, दर्ज कराई शिकायत
ढाका, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को सीरीज का तीसरा मुकाबला ढाका में खेला गया। पाकिस्तान को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से जीत ली।