'मिनी ब्राजील' के नाम से मशहूर 'विचारपुर गांव' पहुंचे जर्मन कोच डाइटमार, फुटबॉल के प्रति जुनून से प्रभावित
शहडोल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के मशहूर फुटबॉल कोच डाइटमार बेयर्सडॉर्फर 'मिनी ब्राजील' के नाम से मशहूर विचारपुर गांव पहुंचे। इस दौरान बियर्सडोर्फ ने गांव में पीढ़ियों से चली आ रही फुटबॉल की परंपरा, यहां के युवाओं का जुनून और खेल के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को महसूस किया।