सचिन, हरभजन, सूर्यकुमार, लक्ष्मण और रहाणे ने दी 'गुड़ी पड़वा' की बधाई

IANS | March 19, 2026 1:59 PM

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर, हाल ही में भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, बीसीसीआई के क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के प्रमुख और पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को 'गुड़ी पड़वा' और 'उगादी' की बधाई दी है।

आईपीएल 2026: 'कोई जरूरत हो तो बताना', एलएसजी में पक्के दोस्त बने ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर

IANS | March 19, 2026 1:34 PM

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का करियर अभी तक क्लिक नहीं कर पाया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी अर्जुन अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में अर्जुन मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स में जॉन मूनी की एंट्री, फील्डिंग कोच बनाए गए

IANS | March 19, 2026 12:47 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए प्रयासरत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी कोचिंग टीम को और मजबूत किया है और आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है।

मेसी के 900वें गोल के बावजूद मियामी कॉनकाकाफ चैंपियंस कप से बाहर

IANS | March 19, 2026 12:20 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी पेशेवर फुटबॉल में 900 गोल करने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। मेसी ने नैशविले एससी के खिलाफ इंटर मियामी के कॉनकाकाफ चैंपियंस कप मैच में अपना ऐतिहासिक गोल किया। हालांकि इस गोल के बावजूद मेसी की टीम कॉनकाकाफ चैंपियंस कप से बाहर हो गई।

दिनेश कार्तिक के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका ने बेटी को दिया जन्म

IANS | March 19, 2026 11:57 AM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

'ईद पर जश्न का समय, दुख में बदल गया', पाकिस्तानी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे एसीबी अधिकारी और क्रिकेटर

IANS | March 19, 2026 11:30 AM

काबुल, 19 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के प्रतिनिधियों ने और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काबुल के उस हॉस्पिटल का दौरा किया, जहां कुछ दिन पहले पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 400 लोगों के मरने की खबर आई थी। एयरस्ट्राइक में करीब 250 लोग घायल भी हुए थे। एसीबी के प्रतिनिधि और राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानने पहुंचे थे।

हम विश्व कप का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान

IANS | March 19, 2026 11:00 AM

तेहरान, 19 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने फीफा विश्व कप 2026 के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली है। लेकिन अमेरिका में मैच न खेलने के अपनी मांग पर कायम है। ईरान के फुटबॉल चीफ मेहदी ताज ने कहा कि टीम टूर्नामेंट की तैयारियों को जारी रखेगी, भले ही पुरुष टीम अमेरिका में अपने मैच न खेले।

चैंपियंस लीग: बायर्न ने अटलांटा को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, रियल मैड्रिड से होगा मुकाबला

IANS | March 19, 2026 10:03 AM

बर्लिन, 19 मार्च (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने एलियांज एरिना में अटलांटा को 4-1 से हराकर कुल स्कोर 10-2 से शानदार जीत दर्ज की और यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बायर्न का क्वार्टरफाइनल में सामना रियल मैड्रिड से होगा।

चैंपियंस लीग: बार्सिलोना ने न्यूकैसल को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

IANS | March 19, 2026 9:39 AM

मैड्रिड, 19 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूकैसल यूनाइटेड को 7-2 से बड़े अंतर से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। दो मैचों के कुल स्कोर में बार्सिलोना ने 8-3 से जीत दर्ज की।

'वक्त बदलता जरूर है, मेहनत करते रहना चाहिए', ईशान किशन इसका श्रेष्ठ उदाहरण बन गए हैं

IANS | March 19, 2026 9:17 AM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। इंसान को लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। वक्त बदलता जरूर है। यह लाइन फिलहाल भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर सटीक बैठती है।