खुद भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, बेटे ने आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास, तो सीना गर्व से चौड़ा
भरतपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले 'अनकैप्ड खिलाड़ी' बनने पर कार्तिक बेहद खुश हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता को दिया, जो खुद एक क्रिकेटर रहे हैं।