अंडर 19 एशिया कप: श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदकर फाइनल में भारत, रविवार को पाकिस्तान से भिड़ंत
दुबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल-1 में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने एसीसी मेंस अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से होगा।