आईपीएल 2026 नीलामी: प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे 'अनकैप्ड' खिलाड़ी, सीएसके ने खोला खजाना
अबू धाबी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे 'अनकैप्ड खिलाड़ी' बन गए हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों को 14.2-14.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।