खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीते 8 स्वर्ण और 1 रजत, कर्नाटक के मणिकांत का अगला लक्ष्य 'एशियन गेम्स'

IANS | March 29, 2026 6:22 PM

रायपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के 21 साल के तैराक मणिकांत ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और 8 स्वर्ण पदक के साथ ही 1 रजत पदक जीता है। अपने प्रदर्शन से उत्साहित मणिकांत का अगला लक्ष्य एशियन गेम्स-2026 के लिए क्वालीफाई करना है।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

IANS | March 29, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

IANS | March 29, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का आगाज 28 मार्च से हो गया है। टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है।

शांति, समृद्धि और अनुकूल परिस्थितियों ने जम्मू-कश्मीर को बेहतरीन मेजबान बनाया: मनोज सिन्हा

IANS | March 29, 2026 5:55 PM

जम्मू, 29 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि शांति, समृद्धि और अनुकूल परिस्थितियों ने इस केंद्र शासित प्रदेश को विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण मेजबान स्थाल बनाया है।

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

IANS | March 29, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में अब तक सर्वाधिक रन विराट कोहली के नाम पर हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी शामिल है, जो इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है। आइए, इस लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

वनडे सीरीज: अयाबोंगा का 'छक्का', रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

IANS | March 29, 2026 5:34 PM

क्राइस्टचर्च, 29 मार्च (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने हैगली ओवल में रविवार को खेले गए वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अगले मुकाबले 1 और 4 अप्रैल को वेलिंगटन में खेले जाने हैं।

विराट कोहली के पास फॉर्म और फिटनेस, 5-6 साल और खेल सकते हैं: अंबाती रायडू

IANS | March 29, 2026 5:29 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। विराट कोहली प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में भी विराट ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का शानदार नजारा दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। विराट ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने विराट की इस पारी की जमकर प्रशंसा की।

बीसीसीआई ने 'सीओई' में फील्डिंग कोचों के लिए वर्कशॉप आयोजित की, लक्ष्मण और टी दिलीप ने लिया हिस्सा

IANS | March 29, 2026 4:50 PM

बेंगलुरु, 29 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रविवार को फील्डिंग कोचों के लिए एक व्यापक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दी।

प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहना चाहूंगा, यह बहुत अच्छा एहसास है : कन्हैया वधावन

IANS | March 29, 2026 4:36 PM

जम्मू, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के अपने 132वें एपिसोड में रणजी ट्रॉफी का खिताब पहली बार जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीम की सराहना की। उन्होंने टीम की इस जीत को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी से मिली तारीफ से जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वधावन गदगद नजर आए।

पीएम मोदी ने टीम इंडिया की विश्व कप जीत को बताया ऐतिहासिक पल, जम्मू-कश्मीर टीम को भी दी बधाई

IANS | March 29, 2026 12:12 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने को लेकर बात की। इसके साथ ही पीएम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीम की भी जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पारस डोगरा की कप्तानी में किया गया टीम का प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रेरित करेगा।