वैष्णवी शर्मा : चंबल से निकलीं अंडर 19 विश्व कप विजेता, जिन्होंने सीनियर टीम में मौका मिलते ही जमाई धाक
नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने अंडर 19 विश्व कप 2025 में अपनी चमक बिखेरने के बाद सीनियर टीम में जगह बनाई है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2025 के 6 मुकाबलों में 4.35 की औसत के साथ 17 विकेट हासिल करने वालीं वैष्णवी शर्मा टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज रहीं। वह चंबल क्षेत्र की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया।