चैंपियंस लीग: आर्सेनल ने एटलेटिको मैड्रिड को हराकर फाइनल में जगह बनाई
लंदन, 6 मई (आईएएनएस)। बुकायो साका के हाफ-टाइम से ठीक पहले किए गए गोल की मदद से आर्सेनल ने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ दूसरे लेग में 1-0 से जीत हासिल करते हुए कुल 2-1 से जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली। आर्सेनल 2006 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंची है।