एलएसजी-आरसीबी मैच में भुवनेश्वर कुमार हासिल करेंगे खास उपलब्धि, कोहली, हेजलवुड और कोच एंडी फ्लावर ने दी बधाई
लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला होना है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल करियर का यह 200वां मैच होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पहले विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की है। कोच एंडी फ्लावर और साथी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी भुवनेश्वर को बधाई दी है।