बॉलीवुड के ‘भगवान’ : 25 कमरों वाला बंगला और सात लग्जरी कार के मालिक, चॉल में ली अंतिम सांस
मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के पहले एक्शन और डांसिंग स्टार भगवान दादा की 1 अगस्त को जयंती है। ‘शोला जो भड़के’ और ‘ओ बेटा जी, ओ बाबू जी’ जैसे सदाबहार गानों से दर्शकों के दिलों में बसने वाले भगवान दादा, जिनका असली नाम भगवान आभाजी पालव था, किसी परिचय के मोहताज नहीं। लेकिन, वक्त की मार ने इस सितारे को आसमान से जमीन पर ला पटका।