जयंती विशेष: 'सुरों के संत' लालमणि, जिनकी गढ़ी 'मिश्रवाणी' का भारतीय संगीत में खास स्थान
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। महान संगीतज्ञ लालमणि मिश्र की 11 अगस्त को जयंती है। जिन्होंने अपनी साधना और शोध के बल पर "मिश्रवाणी" शैली विकसित की। लालमणि मिश्र भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।