अनिल कपूर ने दामाद आनंद आहूजा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'आप हमारे परिवार की जान हैं'

IANS | July 30, 2025 11:58 AM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अनिल कपूर ने अपने दामाद आनंद आहूजा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आनंद को एक नेक इंसान, 'कूल स्नीकर्स का शौकीन', अच्छा पिता और पति बताया। अनिल कपूर ने कहा कि आनंद उनके पूरे परिवार की जान हैं।

'डी54' मेकर्स ने जारी की धनुष की नई फोटो, फोन बूथ पर नजर आए अभिनेता

IANS | July 30, 2025 11:47 AM

चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। विग्नेश राजा के निर्देशन में बन रही धनुष स्टारर एक्शन फिल्म 'डी54' की शूटिंग जोरों पर है। इस बीच निर्माताओं ने सेट से एक नई फोटो जारी की, जिसमें धनुष फोन बूथ पर नजर आए।

मिर्जापुर पहुंचीं इंदिरा कृष्णा ने किए विंध्यवासिनी के दर्शन, बोलीं- 'मंदिर से मेरा खास जुड़ाव'

IANS | July 30, 2025 10:56 AM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा बुधवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पहुंचीं, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। अभिनेत्री ने कहा कि सावन का पवित्र महीना इस तीर्थ स्थल पर आने का सबसे उत्तम समय है।

'और मैं भूल गया...' अमिताभ बच्चन के सामने आई इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हुए ये समस्या

IANS | July 30, 2025 9:28 AM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम चलाने की कोशिश की, लेकिन मजेदार ढंग से बताया कि वह यह भूल गए कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

दो दुनिया की खिलाड़ी आकांक्षा सिंह, जानें फिजियोथेरेपिस्ट से कैसे बनीं एक्ट्रेस?

IANS | July 29, 2025 10:11 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मों और टीवी की चकाचौंध से भरी दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं होता है। अगर कोई इंसान एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाबी पाए, तो वह वाकई खास होता है। अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ऐसी ही एक मिसाल हैं। आज वह एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनय में सफलता पाने से पहले आकांक्षा एक प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट रही हैं।

बाघों के होने का मतलब सही सलामत हैं जंगल : रणदीप हुड्डा

IANS | July 29, 2025 5:37 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने लोगों को बाघों की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी जगह पर बाघ मौजूद हैं, तो इसका मतलब है कि जंगल सही सलामत हैं।

फातिमा सना शेख ने आर माधवन को बताया पसंदीदा को-स्टार, 'मैडी और फैटी' की दिखाई झलक

IANS | July 29, 2025 5:30 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'आप जैसा कोई' के एक्टर आर माधवन उनके पसंदीदा को-स्टार हैं। माधवन की तारीफ करते हुए फातिमा ने उन्हें 'सबसे अच्छा इंसान' भी बताया।

विवादों की 'मंदाकिनी' : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से जुड़ा नाम, बोल्ड सीन से मचा हंगामा

IANS | July 29, 2025 5:10 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की नीली आंखों वाली अभिनेत्री मंदाकिनी को 1985 की सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में 'गंगा' के किरदार से रातोंरात शोहरत मिली। 30 जुलाई को अभिनेत्री का 61वां जन्मदिन है।

राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का पोस्टर जारी, कहा- किरदार ने बदली मेरी सोच

IANS | July 29, 2025 3:50 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिजनेस से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले राज कुंद्रा ने मंगलवार को अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें अंदर से बदल दिया है और उनकी सोच को नई दिशा दी है।

जन्मदिन पर 'द राजा साब' के मेकर्स ने जारी किया संजय दत्त का दमदार लुक

IANS | July 29, 2025 2:28 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त मंगलवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इस कड़ी में 'द राजा साब' के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर जारी करते हुए शानदार तोहफा दिया। बता दें कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।