सेवा और आध्यात्मिकता की मिसाल कलाबेन पटेल का निधन
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के बारडोली में जन्मीं डॉ. कलाबेन दयाराम भाई पटेल (1925-2025) का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह न सिर्फ एक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता थीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, महिला सशक्तिकरण और आध्यात्मिक नेतृत्व की प्रतीक थीं।