एसटीटी में बढ़ोतरी से घरेलू बचत को सट्टेबाजी से बचाया जा सकेगा : सीईए अनंत नागेश्वरन

IANS | February 2, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 में डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का मकसद सरकार की कमाई बढ़ाना नहीं है, बल्कि लोगों की मेहनत से कमाई गई बचत को ज्यादा सट्टेबाजी वाले सौदों से बचाना है।

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के नियम जारी रहेंगे

IANS | January 29, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही, शीर्ष अदालत ने फिलहाल यूजीसी के नए रेगुलेशन पर रोक लगा दी है और स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि तब तक 2012 के यूजीसी रेगुलेशन ही लागू रहेंगे।

मां से सीखी कांथा कला ने दिलाया पद्मश्री, तृप्ति मुखर्जी ने हजारों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

IANS | January 27, 2026 8:18 PM

कोलकाता, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी की प्रसिद्ध हस्तशिल्प कलाकार तृप्ति मुखर्जी ने कांथा सिलाई की पारंपरिक कला के माध्यम से न केवल अपनी एक अलग पहचान बनाई है, बल्कि हजारों ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी दिखाया है।

बांग्लादेश की सियासत को महिला 'नापसंद', आगामी चुनाव में महज 4.24 फीसदी उम्मीदवार

IANS | January 23, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में राजनीति से महिलाओं की भागीदारी लगातार गायब होती जा रही है। बांग्लादेश के सियासी इतिहास के पन्नों पर दो ऐसे नाम दर्ज हैं, जिन्होंने देश को एक नई दिशा दी है। बांग्लादेश की सियासत का इतिहास खालिदा जिया और शेख हसीना के नाम के बिना अधूरा है। बावजूद इसके, आज यहां पर महिलाओं की भागीदारी गिरती जा रही है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या नहीं के बराबर है।

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खाद्य महंगाई दर दिसंबर में नकारात्मक रही

IANS | January 21, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कृषि श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-एल) दिसंबर में सालाना आधार पर 0.04 प्रतिशत और ग्रामीण श्रमिकों के के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आरएल) दिसंबर में सालाना आधार पर 0.11 प्रतिशत रहा है। यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई।

भारत में बेरोजगारी दर दिसंबर में 4.8 प्रतिशत पर रही

IANS | January 15, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में बेरोजगारी दर (15 वर्ष और उससे अधिक के आयु वर्ग) दिसंबर में 4.8 प्रतिशत रही है, जो कि नवंबर में 4.7 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

पीएफआरडीए ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, निश्चित एनपीएस भुगतान के लिए नया सिस्टम होगा तैयार

IANS | January 13, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत निश्चित भुगतान के लिए प्रणाली तैयार करेगी।

मिंत्रा केयर्स ने वंचित समुदायों के लिए मोबिलिटी-आधारित आजीविका पहल और शिक्षा कार्यक्रम शुरू किए

IANS | January 13, 2026 3:43 PM

बेंगलुरु, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश की बड़े ऑनलाइन फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म में से एक मिंत्रा ने मंगलवार को अपने सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी विंग, मिंत्रा केयर्स के तहत चार पहलों को लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें दो मुख्य फोकस एरिया शामिल हैं, जिनमें मोबिलिटी-इनेबल्ड आजीविका और माइनविद्या के तहत शिक्षा शामिल है।

पीएम मोदी का ब्लॉग: 1000 साल बाद भी अडिग खड़ा है सोमनाथ; विध्वंस नहीं, पुनरुत्थान की गाथा

IANS | January 5, 2026 9:37 AM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में सोमनाथ मंदिर के विध्वंस और पुनरुत्थान की अद्भुत कहानी को स्मरण किया है, जो भारत की सभ्यतागत चेतना को परिभाषित करती है। वर्ष 1026 ईस्वी में, आज से ठीक एक हजार साल पहले, सोमनाथ का पहला विध्वंस हुआ था। लेकिन सहस्र वर्षों बाद आज भी सोमनाथ मंदिर अभूतपूर्व गौरव के साथ खड़ा है और यह सन्देश देता है कि आस्था को न तो मिटाया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026: यूनिफॉर्म सिविल कोड जरूरी, देश में लागू करने के लिए चाहिए ठोस पहल: विक्रमजीत बनर्जी

IANS | January 4, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली शब्दोत्सव 2026 में रविवार को आयोजित चर्चा में देश के अहम संवैधानिक और ऐतिहासिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड और मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के कानूनी पहलुओं पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।