वर्ल्ड आईवीएफ डे 2025 : टूटते सपनों को संजीवनी देती तकनीक, जानें विशेषज्ञ की राय

IANS | July 25, 2025 1:42 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। आज, 25 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड आईवीएफ डे मनाया जा रहा है। यह दिन उन दंपतियों के लिए आशा की किरण है, जो संतान सुख की चाहत में संघर्षरत हैं। यह दिन खास तौर पर इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 25 जुलाई 1978 को पहला आईवीएफ बेबी जन्मा था। तब से लेकर अब तक यह तकनीक करोड़ों जीवनों को खुशियों से भर चुकी है।

पीएम मोदी की प्रेरणा से कच्छ में मोटरसाइकिल रेसिंग ने पर्यटन को दी रफ्तार: टीवीएस मोटर कंपनी के एमडी सुदर्शन वेणु

IANS | July 22, 2025 10:57 AM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता ने गुजरात के कच्छ को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने भी इसे माना है। उन्होंने कहा है कि कैसे मोदी के विचार ने कच्छ में मोटरसाइकिल रेसिंग की शुरुआत कर इस क्षेत्र को पर्यटकों और युवाओं के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया।

19 दिनों में 3.21 लाख लोगों ने की अमरनाथ यात्रा, 3,536 का नया जत्था घाटी के लिए रवाना

IANS | July 22, 2025 8:27 AM

श्रीनगर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के 19 दिन हो चुके हैं। 19 दिनों में 3.21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मंगलवार को 3,536 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।

गुजरात में स्वामित्व योजना: अब मुफ्त मिलेगी संपत्ति की सनद, 25 लाख ग्रामीणों को राहत

IANS | July 21, 2025 10:08 AM

गांधीनगर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'स्वामित्व योजना' के तहत ग्रामीण संपत्ति धारकों को उनकी रिहायशी संपत्ति के मालिकाना हक को दर्शाने वाली 'सनद' (स्वामित्व प्रमाण पत्र) मुफ्त प्रदान करने का ऐलान किया है।

सावन का भौम प्रदोष: शिव संग हनुमान कृपा पाने का मंगलकारी योग!

IANS | July 21, 2025 9:14 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। आस्थावान महादेव की कृपा पाने के लिए व्रत करते हैं। इस दिन सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्रमा सुबह 08 बजकर 15 मिनट से वृषभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 21 से 23 जुलाई तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

IANS | July 21, 2025 8:58 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के चलते 21 जुलाई (सोमवार) सुबह 8 बजे से 23 जुलाई (बुधवार) सुबह 8 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, सेवा और सशक्तिकरण से बनाई पहचान

IANS | July 20, 2025 2:11 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। 21 जुलाई 2007 ये वो तारीख है, जो भारतीय राजनीति के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। यह वह ऐतिहासिक दिन था जब प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने राष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल कर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी, बल्कि यह भारतीय समाज के प्रगतिशील दृष्टिकोण का भी प्रतीक बनी।

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- यात्रा को बदनाम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

IANS | July 20, 2025 1:27 PM

लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर मेरठ पहुंचे। हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों से सतर्क और जिम्मेदार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल है, वहां कुछ लोग इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी।

स्मृति शेष : इंकलाब की गूंज में खो गया एक सच्चा क्रांतिकारी, जिसे इतिहास ने याद तो किया, पर देश ने नहीं पहचाना

IANS | July 19, 2025 9:55 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जब हम भगत सिंह का नाम सुनते हैं, तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। लेकिन, बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उस 'इंकलाब जिंदाबाद' की गूंज में एक और आवाज थी, जो उतनी ही बुलंद और प्रभावी थी। नाम था बटुकेश्वर दत्त। भगत सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाला साथी, असेंबली बम कांड का नायक और 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' का सच्चा सिपाही! लेकिन, आज उनकी पुण्यतिथि पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आजाद भारत ने उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे?

नदी की धारा के मध्य जहां एक साथ हजारों शिवलिंग मौजूद, पानी का स्तर कम होते ही देते हैं महादेव भक्तों को दर्शन

IANS | July 19, 2025 8:37 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। शिव का संसार कितना अद्भुत है, इस बात का अंदाजा इससे लगाइए कि भारत में ऐसी जगह भी है जहां नदी की धारा के बीच हजारों की संख्या में शिवलिंग मौजूद हैं। जैसे ही इस नदी का जलस्तर कम होता है, लोगों को इन हजारों शिवलिंग के दर्शन एक साथ हो जाते हैं। हालांकि नदी के किनारे के शिवलिंग तो लोगों को हर मौसम में दर्शन के लिए मौजूद रहते हैं।